फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: कार ने गन्ना लदी बैलगाड़ी में मारी टक्कर, किसान की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख सड़क किया जाम

Tue, 26 Dec 2023 10:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में कार ने गन्ना लदी बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
Kasganj: कार ने गन्ना लदी बैलगाड़ी में मारी टक्कर, किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार की सुबह घना कोहरा होने की वजह से हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने गन्ना लदी बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी चालक युवक की मौत हो गई। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन

   
हादसा सहावर थाना क्षेत्र के सोरों रोड पर ताली पुल के निकट हुआ। यहां थाना क्षेत्र के ही नगला कुबेर निवासी दामोदर सुबह घर से गन्ना लदी बैलगाड़ी लेकर न्योली सुगर फैक्ट्री जा रहे थे। ताली पुल के निकट पीछे से आर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दामोदर सड़क पर गिर गया। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: मथुरा-वृंदावन के विकास और यातायात सुधार पर सीएम का मास्टर प्लान, लागू हुआ तो सुधर जाएंगे हालात
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में दामोदर ने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो परिवारीजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ सहावर, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें