कासगंज। रक्षाबंधन के मौके पर नगला भूरा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण बच्चों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। नगला भूरा किसरौली चौराहे से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। एक किलोमीटर वर्ग में प्रथम स्थान रुस्तम सिंह ने, द्वितीय स्थान सुरेंद्र कुमार ने, तृतीय स्थान गोविंद कुमार ने प्राप्त किया। तीन किलोमीटर वर्ग में प्रथम स्थान रजनेश यादव, द्वितीय स्थान दिलीप, तृतीय स्थान अशोक ने हासिल किया। पांच किलोमीटर वर्ग मेें प्रथम स्थान हृदेश को, द्वितीय स्थान विपिन यादव को, तृतीय स्थान जितेंद्र कुमार को मिला।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रुस्तम सिंह राजपूत, डॉ. मेघ सिंह, मोहर सिह वर्मा, रूपकिशोर, रामप्रताप राजपूत, नेतराम सिंह, नरेश चंद्र, जगदीश, राजपाल सिंह, मुकेश कुमार, नरायन लाल, सनोज कुमार, जयप्रकाश, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।