फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां लक्ष्मी के आगमन को रोशन किए गए घर द्वार

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद भर में दीपावली की धूम रही। माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर और प्रतिष्ठानों को लेागों ने रोशन कर दिया। घर घर दीप जलाए गए। सुख समृद्धि एवं वैभव की कामना की गई। विधि विधान से लक्ष्मी पूजन किया गया। भगवान गणेश, कुबेर महराज एवं माता सरस्वती की भी पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

दीपोत्सव की काफी समय पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। मंगलवार को जिले भर में दीपावली मोमबत्ती, दीपक, बिजली की झालरों की चकाचौंध रोशनी और अतिशबाजी के शोर के बीच धूमधाम से मनाई गई। विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए मां लक्ष्मी का आह्वान किया और धन समृद्धि की कामना की। अमावस्या की काली रात में शहर ही नहीं, बल्कि समूचा जिला रोशनी में नहा गया। नाजारा इतना आकर्षक था कि हर जगह रोशनी ही रोशनी थी। झालरें हर घर मकान पर तरह तरह की रंगों में रोशनी फैला रहीं थी, वहीं दीपक रोशन होते नजर आ रहे थे। घर और दुकानों पर पूजा अर्चना करने के बाद लोगों ने मंदिरों में जाकर देव दर्शन कर मंगलकामनाएं की । लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं और उपहार दिए। दीपावली की धूम देर रात्रि तक चलती रही। आतिशबाजी के शोर और रंग बिरंगी रोशनी का नजारा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें