पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंगुरी गांव निवासी युवक में किसी बात से नाराज होकर घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंगुरी गांव के कल्लू खां ने बताया कि बुधवार को उसके छोटे बेटे फारुक (20) ने किसी बात से नाराज होकर फांसी लगा ली। परिजनों ने शव लटकता देखा तो चीख पुकार मच गई।