फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल प्वाइंट खराब, कई ट्रेनें हुईं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। झांसी-कानपुर रेलवे रूट के पुखरायां रेलवे स्टेशन में सिग्नल प्वाइंट खराब होने से बुधवार को सवारी गाड़ियों को मेमो देकर आगे रवाना किया गया। इससे की ट्रेनें लेट हो गई। वहीं मंडी रोड पर रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग नंबर-105 देर तक बंद रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती रही।
विज्ञापन

पुखरायां रेलवे स्टेशन के सिग्नल रूम में बुधवार सुबह सात बजे तकनीकी खामी आ जाने के कारण दोनों तरफ से चलने वाली ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिल पाया। इसके कारण सुबह साढ़े सात बजे कानपुर से झांसी की ओर जा रही गाड़ी नंबर 2104 लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन होम सिग्नल के पास खड़ी हो गई। जो करीब 45 मिनट तक खड़ी रही।
सहायक स्टेशन मास्टर ने प्वाइंट मैन अतुल कुमार से मेमो भेजकर ट्रेन को आगे बढ़ाया। वहीं झांसी से लखनऊ जा रही 2107 स्पेशल ट्रेन करीब 45 मिनट चौरा स्टेशन पर खड़ी रही। सीनियर सेक्सन इंजीनियर अजय सगरवार ने बताया कि चार घंटे बाद सिग्नल प्वाइंट की मरम्मत हो सकी। इस दौरान पुखरायां स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को मेमो भेजकर आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

सिग्नल प्वाइंट खराब होने से पुखरायां जाने के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मंडी रोड का गेट नंबर-105 स्टेशन से ही संचालित किया जाता है। क्रॉसिंग बंद होने पर ही ट्रेनों के पास होने का सिग्नल मिलता है। इसके कारण लगभग 45 मिनट तक गेट बंद रहा। स्टेशन अधीक्षक बीके प्रजापति ने बताया कि ट्रैक के मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिससे सिग्नल केबिल हट जाने से सिग्नल में दिक्कत हो जाती है, बाद में सिग्नल को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें