फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर बेटे का जन्म, उधर पिता की मृत्यु: सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी को देने जा रहा था आधार कार्ड

Wed, 22 Feb 2023 07:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जिसके दो घंटे बाद मृतक की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि सुनील अपनी गर्भवती पत्नी को आधार कार्ड देने जा रहा था।
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में बैठे सुनील के गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद कोतवाली क्षेत्र में प्रसव पीड़ा से कराहती पत्नी को अस्पताल में आधार कार्ड देने जा रहे स्कूटी सवार पिता की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृत्यु के दो घंटे बाद पुत्र का जन्म हुआ। दो बेटियों के बाद जन्मे पुत्र के जश्न की बजाय घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिल्किया दलेलगंज निवासी सुनील राजपूत उर्फ संतराम (35) की मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। सुनील की पत्नी कृपांती उर्फ मीना के प्रसव पीड़ा हो रही थी। सुनील ने उसे एम्बुलेंस पर लिटाकर सीएचसी भेज दिया।
घर पर आधार कार्ड भूल जाने की वजह से सुनील स्कूटी से आधार कार्ड लेकर अस्पताल जा रहा था। मुरैठी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसके सिर और कंधे में गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
वहां पहुंचे परिजन गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाए। ईएमओ ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई वेदराम और विवास चंद्र हैं। वेदराम ने बताया कि सुनील के दो बेटियां पल्लवी (6) और प्रतीक्षा (4) हैं।
विज्ञापन

पत्नी को सच बताने की हिम्मत नहीं
उसकी वर्ष 2011 में शादी हुई थी। मंगलवार रात करीब 12 बजे पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। दो बेटियों के बाद बेटे के जन्म पर होने वाले जश्न की बजाय घर में कोहराम मचा है। परिजन अस्पताल में भर्ती पत्नी को सच बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें