फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: बकरी के बच्चे की जान बचाने के लिए युवक ने दांव पर लगाई अपनी जिंदगी, इलाज के दौरान मौत

Tue, 26 Apr 2022 05:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बकरी के बच्चे को बचाने के लिए युवक ने अपनी जान की बाजी लगा दी, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई मिनी पीजीआई लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के बराउख गांव में एक व्यक्ति अपने घर मे बने कुंए में गिरे बकरी के बच्चे को बचाने के लिए कूद गया। इस दौरान कुंए की गिर्री व मरुआ गिरने से वो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सैफई लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

बता दें कि गांव मे प्रवीण दुबे के घर मे बने कुंए में उनकी बकरी का बच्चा सोमवार रात्रि करीब 11 बजे गिर गया था। उसको निकालने के लिए प्रवीण दुबे के घर वाले पड़ोस में रहने वाले रामशरण को बुला लाए थे। रामशरण बकरी का बच्चा निकालने के लिए रस्सियों के सहारे कुंए में उतर गया था। बकरी के बच्चे को कुंए में ऊपर लाते समय अचानक कुंए की गिर्री व मरुआ गिरने से रामशरण बुरी तरह घायल हो गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बराउख चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रामशरण के परिजन और ग्रामीण पुलिस घायल रामशरण को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने के चलते सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। सैफई में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह घायल रामशरण ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें