फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 23 Apr 2022 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

जिले के अगुपुर गांव में एक महिला की हालत बिगड़ने के बाद उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई लाया गया, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका प्रेमलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सैफई में बसरेहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम नौ बजे एक महिला ने जहर खा लिया, जिसे मायके पक्ष द्वारा सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय में भर्ती किया गया। यहां पर भर्ती होते ही उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

ये है मामला, जबरदस्ती खिलाया जहर
बताया जा रहा है कि के अगुपुर गांव निवासी सुशील कुमार की 22 वर्षीय पत्नी प्रेमलता शुक्रवार शाम अपनी बहन के देवर की शादी में शामिल होने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान वह खाना खा रही थी, तभी अचानक पति सुशील कुमार वहां पर आया और मारपीट करते हुए घर पर ले गया। इसके बाद शाम नौ बजे उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई।
महिला को परिजनों द्वारा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में उपचार के लाया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि लगातार पति और ससुरालियों ने दहेज की मांग किया करते थे, जिसकी वजह से उन्होंने जहर खिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की दो वर्ष की पुत्री भी है।

विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मृतका के भाई धर्मवीर ने आरोप लगाते हुए बताया कि तीन वर्ष पहले ही शादी की थी, तभी से लगातार ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग को लेकर के बहन को तंंग किया करते थे। बीते दिन शुक्रवार को हमारी बड़ी बहन उसके देवर की शादी में शामिल होने के आई थी। इस दौरान बहन जैसे ही खाना खाने आई, वैसे ही उसका पति वहां पर आकर ही मारपीट करने लगा और खाना नहीं खाने दिया।

इसके बाद वह जबरदस्ती अपने घर पर खींच कर ले गया, जहां पर उसने जबरदस्ती हमारी बहन को जहर खिला दिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसे हम उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई लाए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि रात्रि 12:00 बजे हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर हम लोग मौके पर पहुंचे थे। सुबह फॉरेंसिक टीम को बुलाकर के साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। अभी किसी भी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें