फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषधन रोड में वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं लगा रखा था हेलमेट

विज्ञापन
मनीष की मौत के बाद रसूलाबाद सीएचसी में मौजूद परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के विषधन रोड में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं हादसे की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

बिल्हौर थाना क्षेत्र खाड़ामऊ गांव निवासी मनीष (22) पुत्र बराती लाल राठौर पंजाब में समोसा बेचता था। दीपावली पर वह घर आया था। शनिवार की देर शाम वह बाइक से बेहरापुर गांव में मामा विनोद के घर जा रहा था। तभी विषधन रोड पर जोत व बैरीसाल मोड़ के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से मनीष को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर सौरभ शाक्य ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल में विनोद राठौर का फोन आया तो उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर मामा मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें