रसूलाबाद। सलेमपुर महेरा गांव के पास मंगलवार रात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामपुर कठिका निवासी रामप्रसाद (35) मंगलवार रात कहीं जा रहा था। रसूलाबाद झींझक रोड पर सलेमपुर महेरा गांव के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने मार्ग पर शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई कमलेश ने शव की शिनाख्त रामप्रसाद के रुप में की। उसने पुलिस को बताया कि भाई मनोरोगी था, जिसका उपचार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बीमारी से किशोर की मौत
रसूलाबाद। कठिका गांव में एक किशोर की बीमारी से बुधवार को मौत हो गई। कठिका गांव के सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बेटा हार्दिक कुमार (12) गंभीर बीमारी से ग्रसित था। मंगलवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। सीएचसी रसूलाबाद ले गए। डॉ लोकेश शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया। इस बीच उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)