फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में पंखा चालू करते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। कस्बे के कबीर नगर में मंगलवार रात फर्राटा पंखा में उतरे करंट से एक युवक की मौत हो गई। पड़ोस के लोग उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के इंदरगढ़, बहादुरपुर के मूल निवासी यदुराज (40) दो वर्ष से रसूलाबाद के कबीरनगर में घर बनाकर परिवार समेत रह रहा था। यहां नजदीक के सिसाही, दया का पुरवा गांव में उसकी ससुराल है।
यदुराज पहले दिल्ली में नौकरी करता था, लेकिन लॉकडाउन में वह घर आ गया था और खेती कर रहा था। मंगलवार की रात कबीर नगर स्थित घर में फर्राटा पंखा लगाते समय उसे करंट लग गया। इससे गिरकर वह बेहोश हो गया तो बच्चे लाली, तनु और चमन रोने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और यदुराज को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर मायके से पत्नी मीना देवी घर पहुंची और बिलखने लगी।
बाद में कन्नौज से मां सावित्री, भाई बलबीर सिंह, सुखदेव सिंह व शेर सिंह भी घर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें