फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 10 May 2022 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

भरुआ सुमेरपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं,  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार की रात मुंडेरा मार्ग पर गौरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजनों ने साजिश के तहत हत्या करने की आशंका जताई है।  बता दें कि मुंडेरा गांव निवासी विवेक (20) पुत्र नरेंद्र बाइक से बिना हेलमेट लगाए सुमेरपुर आ रहा था। तभी रात करीब नौ बजे गौरी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजन साजिश के तहत हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि विवेक मुंडेरा गांव निवासी किसी दूसरे व्यक्ति की बाइक लेकर कस्बे की ओर आ रहा था, तभी घटना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें