फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलासी में सड़क पर मिला निजी अकादमी के अध्यापक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत सलासी में सड़क पर निजी अकादमी के एक अध्यापक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वहीं मृतक की कार शव से कुछ दूरी पर मिली है। पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के आधार पर किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने की आशंका जताते हुए हिट एंड रन के तहत मामला दर्ज किया है। मौके पर आई फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है और साक्ष्य जुटाए हैं।
वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे सदर पुलिस थाना में किसी ने सूचना दी कि सलासी में सड़क पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ है, जिसके मुंह और सिर से खून निकला हुआ है। पुलिस ने जब छानबीन की तो व्यक्ति की पहचान मनोज कुमार (38) पुत्र बाबू राम निवासी हाउस नंबर 11325/1 पवित्र नगर नजदीक गोगी मार्किट हेवोवाल कलां लुधियाना के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति हमीरपुर स्थित एक निजी कोचिंग अकादमी में अध्यापक था। वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गया है। वह पक्का भरो में किराये के मकान में रहता था। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि सदर पुलिस को सुबह 5:00 बजे सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति सड़क पर पड़ा है। जब जांच की गई तो वह मृत था। यह हादसा किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तारी और लापरवाही से चलाने के कारण घटित होना प्रतीत हुआ है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें