फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में ट्रेन से कटकर युवक व अधेड़ की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
झींझक रेलवे फाटक के पास जांच करती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। अलग-अलग क्षेत्र में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक व अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया हैं।
विज्ञापन

झींझक रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह खंभा नंबर 1080/33 व 35 के बीच अप लाइन की ट्रेन की चपेट में आकर करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गेटमैन शैलेंद्र ने सूचना झींझक स्टेशन पर दी।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी जीआरपी राकेश पाल ने बताया की युवक का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। उसने नीले रंग की जींस पहन रखी है। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में सोमवार सुबह शाहपुर फाटक के पास से करीब 55 वर्षीय अधेड़ खंभा नंबर 1084/2 व 4 के बीच डाउन लाइन पार कर रहा था। तभी मालगाड़ी की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
डाउन की मेमो के चालक ने सूचना झींझक स्टेशन पर दी। स्टेशन मास्टर झींझक राजेंद्र मीणा ने सूचना मंगलपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मंगलपुर थाना पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

थाने के एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक ने सफेद शर्ट व सफेद पायजामा पहना है। अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें