फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहन की ससुराल में कमरा बंद करके भाई ने काटी अपनी गर्दन, दरवाजा खुलते ही उड़ गए सबके होश

Sun, 23 May 2021 02:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

घाटमपुर में बहन के घर पर भाई ने हंसिये से अपनी गर्दन काट ली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में पतारा क्षेत्र के टेनापुर गांव में बहन के यहां आए एक युवक ने हंसिये से अपनी गर्दन काट ली। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने चौकी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आनन-फानन पतारा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। नर्वल थाना क्षेत्र के तिलशहरी गांव निवासी 35 वर्षीय बउवन पुत्र गोकुल अपनी बहन तारावती पत्नी ताराचंद्र के यहां लगभग दो माह से रह रहा था। बहन तारावती ने बताया की बउवन का दिमागी संतुलन सही नहीं है।

उसने अपने आप को कमरे में बंद कर हंसिये से अपनी गर्दन काट ली। जिसके बाद खून से लथपथ हालत में हाथ में हंसिया लिए हुए कमरा खोलकर बाहर आ गया, जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पतारा चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह चहार ने बताया कि युवक मानसिक विक्षिप्त है। जिसने अपनी गर्दन काटी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें