फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैज ने किया एलान-ए-मोहब्बत: निकाह तो मैं तुमसे ही करूंगा, चाहे पूरे परिवार को गोली क्यों न मारनी पड़े

Sun, 27 Nov 2022 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में युवक ने निकाह न करने पर किशोरी व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। नौबस्ता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सर्विलांस की मदद से चमनगंज से दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी फैज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाह तो मैं तुमसे ही करूंगा, चाहे पूरे परिवार को गोली क्यों न मारनी पड़े। ये धमकी एक सिरफिरे युवक ने नौबस्ता थाना क्षेत्र में रहने वाली दूसरे धर्म की किशोरी और उसके परिजनों को दी थी। शिकायत पर शनिवार रात जब पुलिस चमनगंज के गांधी पार्क निवासी आरोपी मोहम्मद फैज को पकड़ने गई तो उसके घरवालों ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर हंगामा किया था।

विज्ञापन


पुलिस फिर भी आरोपी को दबोचकर ले आई थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। फैज किदवईनगर निवासी 12वीं की छात्रा से स्कूल आते-जाते आए दिन छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार को फैज अपने हाथ की नस काटकर किशोरी के घर पहुंचा। यहां जमकर हंगामा करने के बाद किशोरी के निकाह न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

वह धमकी दे कह रहा था... या तो खुद मर जाएगा या पूरे परिवार को मार देगा। इलाकाई लोगों के विरोध पर शोहदा वहां से भाग निकला था। नौबस्ता पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सर्विलांस की मदद से चमनगंज से दबोच लिया। इस दौरान पुलिस को परिजनों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। रविवार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें