हत्यारोपित भाई की तलाश में दबिश
स्थानीय लोगों ने पुलिस और डॉक्टरों को सूचना दी, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया कि हत्यारोपित भाई की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
एक घंटे पड़ा रहा शव, लोग समझे जिंदा है
पुलिस के अनुसार दोनों के बीच करीब दस बजे मारपीट हुई। रोजाना होने वाली मारपीट की वजह से दीपक के अचेत होने पर जब विष्णु मौके से फरार हुआ, तो किसी ने हत्या की बात नहीं सोची। इसी वजह से एक घंटे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा और लोग आसपास से गुजरते रहे।