हरदोई जिले में शादी तय होने के बाद युवक ने बहाने से युवती की आपत्तिजनक फोटो ले ली। अब शादी करने के नाम पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। युवती के पिता ने असमर्थता जताई, तो आपत्तिजनक फोटो की बात कहकर शादी करने से इनकार कर दिया।
पिता ने दूसरी जगह शादी तय की, तो आरोपी युवक ने आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर शादी नहीं होने दी। यही नही युवक ने फेसबुक का फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो वायरल कर दी। मानसिक रूप से परेशान पिता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।