Chitrakoot News: कानपुर से दोस्तों के साथ चित्रकूट घूमने आया युवक मंदाकिनी नदी में नहाते समय डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवाई, तो देर रात उसका शव मिला।
चित्रकूट जिले में होली के पर्व में एक युवक आरोग्यधाम में मंदाकिनी नदी में डूब गया। हादसा बीती शाम को हुआ, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरे की वजह से काफी परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
हालांकि, देर रात में गोताखोरों और कुछ स्थानीय युवकों ने देर रात पानी मे उतरकर डूबे हुए युवक का शव बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, शाम 5: 30 बजे नहाते वक्त पानी में कानपुर निवासी देवेश तिवारी डूब गया था। वो दोस्तों के साथ चित्रकूट घूमने आया था।