Kanpur News: विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बताया कि 23 मार्च को मुख्यमंत्री समापन के अवसर पर रहेंगे। 21 मार्च को भजन गायक अनूप जलोटा के भजनों पर हर कोई झूमेगा। 22 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में नामी कवि गुदगुदाएंगे।
कानपुर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गवाह धरती बिठूर में महोत्सव के लिए 21 से 23 मार्च के कार्यक्रम लगभग तय हो गए हैं। पहली बार ऐतिहासिक व पौराणिक झांकियां निकलेंगी, पूरा बिठूर भगवा होगा। इसके लिए हजारों की संख्या में युवा भगवा पोशाक पहनकर शोभायात्रा के पीछे चलेंगे। महोत्सव में आने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बताया कि 23 मार्च को मुख्यमंत्री समापन के अवसर पर रहेंगे। 21 मार्च को भजन गायक अनूप जलोटा के भजनों पर हर कोई झूमेगा। 22 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में नामी कवि गुदगुदाएंगे। सांगा के प्रतिनिधि वैभव दीक्षित के अनुसार, शोभायात्रा में रानी लक्ष्मीबाई, राम-सीता व लवकुश, महर्षि वाल्मीकि, तात्या टोपे, नाना साहब पेशवा की झांकी रहेगी।