फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चारपाई में पड़ा था शव…मरने से पहले बनाया वीडियो, कही ये बात

Sun, 21 Jul 2024 05:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: थानाध्यक्ष ऊसराहार मंसूर अहमद ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
etawah suicide case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के ताखा कस्बे में  घर में चारपाई पर मृत अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला है। मां ने सुबह देखा, तो घर में कोहराम मच गया। दो दिन पहले ही युवक घरआयl था। ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतिया गांव में रविवार सुबह करीब तीन बजे अश्विनी कुमार (18) घर में चारपाई पर मृत अवस्था में मिला।

विज्ञापन

मां प्रभा देवी ने बेटे को देखा, तो कोहराम मच गया। युवक के गले में फंदे के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मां ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जिस कमरे में शव मिला है। उसी कमरे में साड़ी का फंदा छत से लटकता मिला है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के सभी सबूतों को इकट्ठा किया है। बता दें कि लड़की भगाने के मामले में मृतक के पिता ओमपाल व बडे़ भाई दीपक उर्फ दीपू समेत चार लोगों के खिलाफ दो माह पहले ऊसराहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसमें परिवार के सभी लोग घर छोड़कर चले गए थे। दो दिन पहले ही मां बेटा घर लौटे थे। सुबह करीब तीन बजे जब मां ने बेटे के कमरे जाकर देखा, तो वह मृत पड़ा मिला। थानाध्यक्ष ऊसराहार मंसूर अहमद से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें