गांव जाने की बात कहकर निकला था युवक
पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे गांव जाने की बात कहकर चले गए थे। गांव में ही खाना खाया था। रात लगभग सवा नौ बजे फोन से बात हुई, तो कहा था कि मैं घर आकर लेट गया हूं। सुबह आऊंगा। रविवार सुबह खेत पर पहुंची मां ने खून और बेटे की चप्पल देखकर परिवार को सूचना दी।
कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए लिया गया
उधर, उससे देर रात लगभग 12 बजे वेदपुरा पुलिस ने शिशुपाल का शव जिला अस्पताल पहुंचा दिया था। सूचना पर पहुंची वैदपुरा और बसरेहर पुलिस ने दोनों स्थानों पर जांच पड़ताल की है। एसपी देहात सतपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। एसपी देहात ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।