फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shuklaganj: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा

Mon, 29 Jul 2024 06:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज

सार

तीन घंटे से राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वाहनों की कतार लगी है। मौके पर पंहुचा भारी पुलिस बल। परिजनों ने आर्थिक सहायता और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज कोतवाली में गंगा घाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के लखापुर रामगंज निवासी 25 वर्षीय मदन पुत्र अर्जुन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद भी हत्या की एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो आक्रोशित परिजनों ने दोपहर बाद करीब 3:00 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-कानपुर जाजमऊ हाईवे के त्रिभुवन खेड़ा चौराहे पर मृतक का शव रखकर रोड ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन


जिससे हाईवे मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर भारी पुलिस बस पहुंचा। पुलिस मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। मृतक के पिता अर्जुन सिंह व उसकी पत्नी सोनी सिंह का कहना है कि आर्थिक मदद के साथ दी गई तहरीर में नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें