फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला ट्रेन से कटी, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 29 Jul 2024 05:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी में इटावा जिले के जसवंतनगर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो  गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भतोरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला मैनपुरी से अपनी बहन के घर आई थी। जसवंतनगर सराय भूपत के बीच भतोरा गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव पड़ा होने की सूचना समर स्पेशल ट्रेन के लोको पायलट ने दी। सराय भूपत स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की।

विज्ञापन


शव के पास से मिले आधार कार्ड से महिला की शिनाख्त मैनपुरी जिले के थाना किशनी के गांव समदपुर निवासी सुख देवी पत्नी जयवीर सिंह के रूप में हुई। महिला बड़ी बहन अंगूरी देवी के यहां आई थीं। महिला के एक बेटा व पांच बेटियां हैं। मौत की खबर मिलते ही परिजन बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें