तीन घंटे से राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वाहनों की कतार लगी है। मौके पर पंहुचा भारी पुलिस बल। परिजनों ने आर्थिक सहायता और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
शुक्लागंज कोतवाली में गंगा घाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के लखापुर रामगंज निवासी 25 वर्षीय मदन पुत्र अर्जुन सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद भी हत्या की एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो आक्रोशित परिजनों ने दोपहर बाद करीब 3:00 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-कानपुर जाजमऊ हाईवे के त्रिभुवन खेड़ा चौराहे पर मृतक का शव रखकर रोड ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
जिससे हाईवे मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर भारी पुलिस बस पहुंचा। पुलिस मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। मृतक के पिता अर्जुन सिंह व उसकी पत्नी सोनी सिंह का कहना है कि आर्थिक मदद के साथ दी गई तहरीर में नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज करे।