कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के जुग्गापुरवा में बुधवार शाम को एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जुग्गापुरवा निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि आठ मार्च को बेटे अंशू (23) की शादी रिंकी के साथ हुई थी। बुधवार शाम को बेटा कमरे में अकेला था। काफी देर तक बाहर न आने पर उसकी मां राजकुमारी कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटकता देख चीखने लगी। शोर सुन पहुंचे परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले आए। वहां डॉक्टर निशांत पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)