फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: प्रेम-प्रसंग में युवक की पिटाई, खेत में फेंका...सिर के बाल भी काटे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sun, 24 Dec 2023 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना गंभीर है। मामले की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। युवक की पिटाई की जानकारी पर उसके मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की जमकर पिटाई की गई। उसके बाल काटे गए और इसके बाद उसे एक खेत में फेंक दिया गया। युवक के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसके विरोध में घटना हुई है।

विज्ञापन

घटना सदर कोतवाली के एक मोहल्ले की है। एक युवक पड़ोस में रहनी वाली युवती के यहां जाया करता था।  पिछले करीब एक साल से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया।  शनिवार की दोपहर दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात कर रहे थे।

युवती की मां की शिकायत पर उसके मामा ने अन्य लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया। उसे लेकर युवती के घर पहुंचकर उसकी खूब पिटाई की। आरोप है कि उसके सिर के बाल मूंड दिया। उसके बाद मामा युवक को उसके घर से थोड़ी दूर पर खेत में फेंक दिया।

एक खेत में पड़ा मिला था युवक
युवक के अचानक गायब होने से उसकी तलाश कर रहे परिजनों को वो घर के करीब ही खेत में मिला। खोजबीन में जुटे भाइयों को जानकारी मिली कि पास ही एक खेत में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के बाद हालत बेहतर होने पर युवक ने परिजनों को घटना से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी बोले- तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
हालांकि परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना गंभीर है। मामले की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। युवक की पिटाई की जानकारी पर उसके मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें