Hamirpur News: जिला अस्पताल के डॉक्टर का इलाज के दौरान रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि डॉक्टर महेंद्र कुमार की तैनाती जिला अस्पताल में है।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह डॉक्टर जिला अस्पताल में तैनात हैं। उनके एक के बाद एक कई वीडियो सामने आए हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि जिला अस्पताल में डॉक्टर महेंद्र कुमार की तैनाती है। उनका मरीज देखने के दौरान रील बनाकर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने काम से मोहब्बत का गुणगान कर रहे है। वहीं, दूसरे वीडियो रोज आती हो तुम ख्यालों में गाने पर रील बनाई है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।