फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मां काली का किया पूजन, कुम्हड़े-नारियल की दी बलि

विज्ञापन
मां काली की पूजा करते पुजारी।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। दीपावली पर सोमवार रात शहर के देवी मंदिरों में माता काली का पूजन किया गया। चकेरी स्थित काली बाड़ी मंदिर, शास्त्रीनगर की काली मठिया और शिवाला स्थित मां काली मंदिर में आधी रात से पूजन शुरू हुआ जो मंगलवार सुबह तक चला। दीपावली पर मां लक्ष्मी की आराधना के बाद माता काली के पूजन की परंपरा है। कालीबाड़ी मंदिर में रात 10 बजे प्रतीकात्मक कुम्हड़े की बलि देकर 108 दीयों से विशेष आरती की गई।
विज्ञापन


रात 12 बजे मां को पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं रात 2:40 बजे मंगला आरती हुई। मंगलवार सुबह नौ बजे भंडारा होगा। इसी तरह शास्त्रीनगर की काली मठिया मंदिर में रात 12 बजे से मां का पूजन शुरू हुआ। यहां नारियल फोड़कर प्रतीकात्मक बलि दी गई।

सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था उत्सारन की ओर से अशोकनगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क में काली पूजा हुई। कोलकाता के दक्षिणेश्वर मंदिर की तर्ज पर माता का पूजन किया गया। यहां केशव चक्रवर्ती, पुलक भट्टाचार्य, अमिताभ बसु, मृदुल घोष, सत्यजीत मुखर्जी आदि रहे।
विज्ञापन




महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव मनाया
दीपावली के दिन भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव भी मनाया गया। श्रद्धालु सुबह जैन मंदिर पहुंचे और श्रीजी का अभिषेक, शांति धारा व अष्टद्रव से पूजन किया। चांदी के दीपकों से महाआरती की गई। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी ने 2551 वर्ष पूर्व पावापुरी (बिहार) में कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन ही मोक्ष प्राप्त किया था तभी से उनका निर्वाण महोत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें