इस बार भी हैट्रिक के साथ पांच विकेट अपने नाम करेंगे
वहीं, उनकी बहन मधु यादव ने भी कहा कि वर्तमान में भारत के चार विकेट गिरने से स्थिति कुछ ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी भारतीय टीम मुकाबला जीतेगी। कुलदीप कितने विकेट लेगें के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बार भी हैट्रिक के साथ पांच विकेट अपने नाम करेंगे। उन्होंने कहा कि मां से सुबह अभ्यास में जाने से पहले बात हुई थी तो मां ने कहा था कि तनाव मत लेना, बस अच्छी तरह से गेंदबाजी करना।
माता-पिता ने किए हैं खाटू श्याम के दर्शन व मांगा जीत का आशीर्वाद
मधु ने जानकारी दी कि विश्वकप के फाइनल मैच से पहले माता-पिता ने दो दिन पहले श्याम खाटू महाराज के दर्शन करने गए थे। वहां पर उन्होंने कुलदीप यादव अच्छा प्रदर्शन करे और ऑस्ट्रेलिया के विकेट चटकाए की दुआ मांगी। फाइनल मैच से पहले कुलदीप यादव के डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ स्थित घर के बाद साधु-संतों ने पहुंचकर मंगल गीत गए। साथ ही संतों ने भारतीय टीम की जीत की कामना भी की।