फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बालू का टीला ढहने से मजदूर की दबकर मौत, आक्रोशित परिजनों ने हाईवे किया जाम

Sat, 25 Jun 2022 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

पनवाड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन करते समय बालू का टीला ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। खनन माफिया नदी किनारे शव छोड़कर फरार हो गए। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में वर्मा नदी में बालू खनन करते समय टीला धसकने से एक श्रमिक की दबकर मौत हो गई। जेसीबी से श्रमिक को निकालने के बाद खनन माीफिया शव छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में छतेसर गांव के समीप जाम लगा दिया। परिजन दोषियों पर कार्रवाई और बिना परिजनों के शव पोस्टमार्टम को ले जाने का आरोप लगाते रहे। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन

थाना पनवाड़ी क्षेत्र में निकली वर्मा नदी पर रात के अंधेरे में चोरी छिपे अवैध बालू का खनन किया जा रहा है। श्रमिकों को लगाकर बालू की निकासी कराई जा रही है। शुक्रवार की रात वर्मा नदी पर 20 फीट की गहराई पर बालू खनन चल रहा था। इसी दौरान टीला धसकने से काम कर रहा श्रमिक घनश्याम कुशवाहा (45) निवासी अशोकनगर पनवाड़ी दब गया। जेसीबी से बालू व मिट्टी हटाकर श्रमिक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। 
शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे हाईवे में छतेसर के समीप सड़क पर झाकड़ रखकर जाम लगा दिया। मृतक के पुत्र हरस्वरूप कुशवाहा ने पुलिस प्रशासन की मिली भगत से खनन कराने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि दो लोग उसके पिता को देर शाम अपने साथ ले गए थे। ट्रैक्टर में बालू भरने के दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद उन्हें जानकारी भी नहीं दी गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवआसरे ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। तब डेढ़ घंटे बाद साढ़े दस बजे आवागमन बहाल हो सका। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें