फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड शौर्य उत्सव: आल्हा गाकर दो बहनों ने बांधा समा, सुनाया आल्हा-ऊदल की 52 लड़ाइयों का वर्णन 

Sat, 25 Jun 2022 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

बुंदेलों की सुनो कहानी बुंदेलों की वाणी में, पानीदार यहां का पानी..... बुंदेलखंड शौर्य उत्सव की सातवीं शाम आल्हा गायन के नाम रही। आल्हा गायक दीक्षा और प्रतीक्षा यादव ने वीर आल्हा-ऊदल की 52 लड़ाइयों का वर्णन सुनाया।
विज्ञापन
बुंदेलखंड शौर्य उत्सव में प्रस्तुतियां देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर चल रहे नौ दिवसीय बुंदेलखंड शौर्य उत्सव की सातवीं शाम आल्हा गायन के नाम रही। आल्हा गायक दो सगी बहनों दीक्षा व प्रतीक्षा यादव ने आल्हा ऊदल की शौर्य गाथाओं को पेश कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बुंदेलों की सुनो कहानी बुंदेलों की वाणी में, पानीदार यहां का पानी आग यहां के पानी में आल्हा गायन सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।

विज्ञापन

बुंदेलखंड शौर्य उत्सव में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ शुक्रवार की रात हाईकोर्ट के अधिवक्ता अरिमर्दन सिंह राजपूत, बजरंग दल कानपुर प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष अजीत राज व संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बावला ब्लाइंड स्टार अकादमी के बच्चों ने गीतों की प्रस्तुति दी। लखनऊ से आए अंकुर एंड नटराज ग्रुप के कलाकारों ने ग्यारहमुखी भगवान हनुमान का चित्रण किया। जिसे देखकर पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद समुद्रदेव, भगवान हनुमान की लीला व अक्षयवध का मंचन किया गया।

विज्ञापन

देर रात तक चले कार्यक्रम में उमाशंकर सेन की मंडली ने आल्हा गायन की प्रस्तुतिक दी। आल्हा गायक दीक्षा व प्रतीक्षा यादव ने वीर आल्हा-ऊदल की 52 लड़ाइयों का वर्णन सुनाया। साथ ही झांसी के रानी के शौर्य व पराक्रम को भी आल्हा गायन के माध्यम से पेश किया। इस मौके पर बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, मयंक तिवारी, कार्यक्रम संयोजक सुनील नाहर, हिमांशु परमार, इरफान पठान, रामजी गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें