फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरा-झींझक रोड पर डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
झींझक सीएचसी में घटना के बावत जानकारी लेती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। ट्रैक्टर से जुड़ी मिक्सर मशीन में सिकंदरा-झींझक रोड पर मंगलपुर में पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे मिक्सर मशीन में खड़ा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के नधौवा गांव निवासी राहुल के घर में बचपन से ही हलधरपुर भोगनीपुर निवासी उसका भांजा अर्जुन (18) पुत्र मनोज रहता था। मंगलवार की सुबह अर्जुन अपने मामा राहुल के साथ गांव के ही लोकेंद्र पाल की मिक्सर मशीन में मजदूरी करने के लिए सबलपुर गांव जा रहा था।
ट्रैक्टर में जुड़ी मिक्सर मशीन में पीछे खड़े होकर अर्जुन मंगलपुर पहुंचा। तभी पीछे से आए डंपर ने मिक्सर मशीन में टक्कर मार दी। जिससे मशीन में खड़ा अर्जुन नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से झींझक सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि अस्पताल के मेमो पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें