उन्नाव एचपी गैस प्लांट में इसी टैंकर में लगी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट का लाइसेंस बहाल करने के लिए पीईएसओ (पेट्रोलियम एंड एक्सफ्लोसिव सेफ्टी आर्गनाईजेशन) नागपुर से मिली जांच रिपोर्ट और प्लांट चालू करने का अनुमति पत्र दिखाया।
डीएम ने एसडीएम से जांच कराने के बाद गैस प्लांट चालू करने की अनुमति दे दी। एचपी के डीजीएम ने बताया कि दो दिनों में गैस की बॉटलिंग और आपूर्ति सभी 24 जिलों में पहुंचने लगेगी। बीती 12 सितंबर को दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में आग लगने की घटना हुई थी।