फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: राम बारात गुजरने के बाद टूटा बिजली का हाईटेंशन तार, पांच दुकानें जलकर राख

Tue, 08 Oct 2019 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पांच दुकानों में लगी आग से जल कर राख हुआ माल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के धाता कस्बे में सोमवार रात दीप नारायण चौराहा पर ट्रांसफार्मर के करीब रास्ते में हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से पांच दुकानें जल कर राख हो गई। थोड़ी देर पहले इसी चौराहे से राम बरात गुजरी थी। कस्बे का दीपनारायण चौराहा पर नवरात्र देवी जागरण का आयोजन था।
विज्ञापन


आने जाने का मुख्य मार्ग भी यह है। रात लगभग साढ़े ११ बजे अचानक सडक पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। टार टूटते ही आग लग गई। कल्लू, जगजीत साहू, विवेक सेठ, गया पटेल की फल व आकाश की मिठाई की दूकान धू धू कर जल गई। जागरण होने से लोग बाजार में थे।

 
विज्ञापन

जलकर राख हुई दुकान - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के व्यापारी व लोग आकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। पानी के अभाव व बिजली विभाग के लोगों के टेलीफोन न उठाने से परेशानी उठानी पड़ी। व्यापारी मानिक चंद केसरवानी ने बताया कि उन्होंने कई बार 101 नंबर को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता का कहना है कि पर्व पर बिजली विभाग के लोग की ड्यूटी होनी चाहिए थी किसी की ड्यूटी नहीं लगी थी। इसके अलावा जेई चंद्रमा प्रसाद यादव का फोन कई बार मिलाने के बाद भी नहीं उठा।

बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों को नुकसान हुआ है। हादसा और भी बड़ा हो सकता था यदि 10 मिनट पहले यह तार टूटकर गिरा होता। इसी रास्ते से राम बरात गुजरी थी। दूसरी ओर जी का कहना है कि उनके पास किसी का फोन नहीं आया। पता चलने पर बिजली काट दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें