पति से झगड़े के बाद घर की तीसरी मंजिल से कूदी महिला
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में उन्नाव के शुक्लागंज में आत्महत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां कोतवाली गंगाघाट के नेहरू नगर मोहल्ले में रहने वाली एक युवती ने पति से झगड़ा करने के बाद घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
मृतका के परिजनोंं का आरोप है कि विवाह के बाद से पति व ससुरालीजन बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। जिसको लेकर आए दिन पति बेटी को परेशान कर मारपीट करता था। शनिवार दोपहर भी पति ने पहले मारपीट की जिससे परेशान होकर युवती ने यह कदम उठाया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कानपुर मंधना में रहने वाले सुधीर शर्मा पुत्र सीताराम शर्मा ने बताया वह कानपुर वन विभाग में वाहन चालक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपनी बेटी अंकिता शर्मा (25) का विवाह 8 दिसंबर 2016 को शुक्लागंज के नेहरू नगर निवासी पंकज शर्मा पुत्र रामभजन शर्मा से किया था।अंकिता का तीन माह का बेटा है।