ऑटो व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत तीन घायल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। यहां ऑटो व बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरगंज मंदिर के पास की है। यहां बाइक व ऑटो की भिड़ंत में ऑटो पलट गया। बाइक सवार रवेंद्र (40) की निवासी थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव अजमतपुर की मौत हुई है।
रवेंद्र अपने मामा की मौत के बाद अंत्येष्टि में शामिल होने गांव निजामुद्दीनपुर आए थे। यहां से घर वापस जाते समय हादसा हो गया। घटना में ऑटो सवार तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।