Banda News: मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बहन मेहनत मजदूरी करती थी। पति नीलम से कोई मतलब नहीं रखता है। मेहनत मजदूरी का पैसा भी ले लेता था। इसी के चलते उसने प्रताड़ित कर मारपीट की है।
बांदा जिले में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ित करने और मतलब न रखने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कल्हरा गांव निवासी नीलम (35) का शव आंगन में बने छप्पर की धन्नी से रस्सी से लटका मिला। बुधवार को सुबह पति नोखेलाल नींद से जागा, तो उसने फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन
पति ने बताया कि उसका 10 साल का बेटा है। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। उसे नहीं पता। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में आए अरबई गांव निवासी भाई चुन्नीलाल व साथी गांव के मामा फूल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बहन मेहनत मजदूरी करती थी।
शव का पोस्टमार्टम कराया
पति नीलम से कोई मतलब नहीं रखता है। मेहनत मजदूरी का पैसा भी ले लेता था। इसी के चलते उसने प्रताड़ित कर मारपीट की है। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। नरैनी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।