फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: फोन पर पति से हुई कहासुनी, आहत महिला ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Feb 2025 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि परिजन पति से आपसी कहासुनी की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में फोन पर पति से हुई कहासुनी से आहत महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। ससुर ने देखा तो अन्य परिजनों को जानकारी हो सकी। बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव के मजरा फूलचंद्र का डेरा निवासी किरन (25) ने मंगलवार की देर शाम घर के कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से साड़ी से फंदा लगा लिया। ससुर फूलचंद्र ने देखा, तो पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। ससुर के मुताबिक, किरन का पति कल्लू चार माह से पूना में रहकर कमा रहा है। बेटा-बहू शादी के बाद से अलग रह रहे हैं। एक ढाई साल की बेटी है। मंगलवार को कल्लू का फोन आया था। जिस पर दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई है। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले- पति से हुई थी कहासुनी
मायके रानीपुर गांव से आईं किरन की मां मुन्नी देवी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। ससुर का कहना है कि इससे पहले भी तीन बार वह खुदकुशी की कोशिश कर चुकी है। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि परिजन पति से आपसी कहासुनी की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें