फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दरोगा जी की धुनाई, फिर... , महिला ने लगाए संगीन आरोप

Mon, 25 Dec 2017 08:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी महिला, धू-धूकर जलती दरोगा की बुलेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर की है। यहां घाटमपुर कोतवाली की पुलिस चौकी रेउना में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। दरोगा से गाली गलौज कर उसे चप्पलों से पीटा। कुछ देर बाद उसका पति भी मौके पर आ गया और दोनों ने मिलकर चौकी में जमकर तोड़फोड़ की और दरोगा की बाइक को फूंक दिया। इस दौरान मौका पाकर दरोगा वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण जयप्रकाश सिंह, कोतवाल देवेद्र कुमार दुबे और सीओ आरके चतुर्वेदी रेउना पहुंचे।  इस दौरान महिला का पति वहां से फरार हो गया। देर शाम तक मामले की जांच-पड़ताल जारी थी। पुलिस अधिकारी महिला को हिरासत में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर पूछताछ को ले गए। 
विज्ञापन



पुलिस चौकी रेउना में तैनात दरोगा एसपी सिंह वर्ष 2013-14 में औरैया तैनात थे। वहीं तैनाती के दौरान उनके संबंध एक सिपाही की पत्नी से हो गए। कुछ दिनों बाद सिपाही का तबादला हमीरपुर हो गया। जबकि, इसी वर्ष जुलाई 2017 में एसपी सिंह की तैनाती कोतवाली घाटमपुर की पुलिस चौकी रेउना में इंचार्ज के पद पर हो गई। लेकिन, उनके महिला मित्र से संबंध बरकरार रहे। चौकी के आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों ने बताया कि दरोगा की महिला मित्र इससे पहले भी दो-तीन बार पुलिस चौकी आई थी। 


लोगों ने बताया कि दरोगा की महिला मित्र अपनी बेटी और बेटे के साथ सुबह फिर चौकी पर दिखी। इसके बाद किसी बात को लेकर उसका दरोगा से विवाद हो गया। इसी दौरान उसने फोन कर अपने पति को बुला लिया जो कुछ देर बाइक से वहां पहुंच गया। महिला का पति इस समय जीआरपी फतेहपुर में तैनात बताया गया है। 
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पति के आते ही महिला ने उग्र रूप धारण कर लिया। वह हाथ में चप्पल लेकर चौकी इंचार्ज एसपी सिंह के ऊपर टूट पड़ी। दरोगा किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भाग निकला। इसी दौरान महिला ने वहीं पड़ी एक कुल्हाड़ी उठाकर चौकी में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। 


उसने दरोगा की बुलेट बाइक की टंकी और सीट काट डाली। जबकि, उसके पति ने बुलेट में आग लगा दी जिसे किसी तरह बुझाया गया। हंगामा होते देख लोगों की भीड़ चौकी के बाहर जमा हो गई। एकमात्र मौजूद सिपाही बृजेश कुमार ने मामला शांत कराने की कोशिश की तो उसको भी महिला और उसके पति का कोपभाजन बनना पड़ा। 



महिला और उसके पति के खिलाफ मुकदमा 
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला और उसके पति के खिलाफ पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने, दरोगा के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ चौकी के सिपाही बृजेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  वहीं, यह भी बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी चौकी इंचार्ज के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बताया कि महिला के पति और चौकी इंचार्ज (दोनों) की तलाश की जा रही है। जबकि, महिला ने दरोगा के ऊपर जो गंभीर आरोप लगाए हैं उनकी सत्यता की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें