फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तीन बच्चों संग बिहार जा रही महिला का मूक-बधिर बेटा सेंट्रल स्टेशन पर छूटा, आरपीएफ ने खोज निकाला

Tue, 07 Oct 2025 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बच्चे को आरपीएफ ने खोज निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगध एक्सप्रेस से तीन बच्चों संग बिहार जा रही महिला का मूक-बधिर बेटा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर छूट गया। सूचना पर आरपीएफ ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो घंटे में बालक को खोज निकाला। कानपुर सेंट्रल स्टेशन आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि नई दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस मंगलवार तड़के 4:30 बजे सेंट्रल स्टेशन पर आई। स्लीपर कोच में बिहार निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की पत्नी माया देवी अपने मूक बधिर बेटे आयुष (11) व दो अन्य बच्चों संग सवार थीं। ट्रेन रुकते ही आयुष पानी पीने के लिए नीचे उतरा। कुछ देर में ट्रेन चल दी और आयुष स्टेशन पर ही छूट गया। माया ने चलती ट्रेन में पति को इसकी जानकारी दी। उनके पति ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। क्यूआरटी ने उसे सीढि़याें पर बैठे खोज लिया। कंट्रोल की सूचना पर मायादेवी को बच्चों सहित प्रयागराज में उतार कर कानपुर वापस भेजा गया। दोपहर करीब 2:30 बजे मायादेवी के आरपीएफ पोस्ट पहुंचने पर आयुष उनसे मिल सका। बच्चे को लेकर मायादेवी गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


घर से भागे युवक को पकड़ा
आरपीएफ ने घर से भागे युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि मंगलवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गश्त के दौरान मदन यादव (29) घूमता मिला। उसे पोस्ट पर लाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह पटना का रहने वाला है। उससे मिले मोबाइल नंबर पर कॉल की तो सत्येंद्र ने काॅल रिसीव कर बताया कि मदन उसका भाई है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। एक सप्ताह पहले वह लापता हो गया था। देर शाम सत्येंद्र स्टेशन पहुंचा। अपने भाई को पहचान कर साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें