सोशल मीडिया के जरिए शव की शिनाख्त के प्रयास
पुलिस सोशल मीडिया के जरिए महिला की फोटो शेयर कर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फोरेंसिक टीम को महिला के शव के पास के एक पुरुष और एक महिला का चप्पल बरामद हुआ। फोरेंसिक टीम के मुताबिक महिला का शव लगभग 12 घंटे पुराना लग रहा है। यानी हत्या के बाद शव रात 12 से 2 के बीच फेंका गया है।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
एडीएसपी साउथ अंकिता शर्मा और एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। एडीएसपी ने पुलिस को जल्द ही महिला की शिनाख्त करके खुलासा करने के लिए निर्देशित किया है।
महिला की हत्या के बाद शव को फेंके जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। -दिनेश कुमार शुक्ल, एसीपी घाटमपुर
अपराधियों के लिए डंपिंग यार्ड बना बिधनू थाना क्षेत्र
बिधनू थाना क्षेत्र की सीमा में पड़ने वाली सड़कें और नदियां अज्ञात शवों के लिए डंपिंग यार्ड बन गई हैं। जिसके चलते आधा दर्जन से अधिक शवों की पहचान भी नहीं हो सकी है। अभी हाल ही में हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
इस बीच हत्यारों ने एक महिला की हत्या कर शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। बिधनू थाना क्षेत्र चकेरी, नैबस्ता, हनुमंत विहार, बर्रा, पनकी, सचेंडी, गजनेर, घाटमपुर, साढ़ और नर्वल थानों की सीमाओं से घिरा है। इसका फायदा उठाकर हत्यारे घटना को अंजाम देकर शव बिधनू क्षेत्र में ठिकाने लगाकर फरार हो जाते हैं।
जब कभी थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलता है, तो पुलिस जांच के नाम पर कुछ लोगों से पूछताछ करती है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है। कभी कभार अधिकारी समीक्षा बैठक में सवाल उठाते हैं, तो जवाब मिलता है कि कार्रवाई की जा रही है।
इन शवों की भी अब तक नहीं हुई शिनाख्त
- वर्ष 2014 में ओरछी गांव के पास ऊसर जमीन पर झाड़ियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिला था। क्लच वायर से गला घोटकर युवक की हत्या की गई थी।
- वर्ष 2015 में ओरछी गांव के पास युवती को जलाकर शव खेत में फेंका।
- वर्ष 2017 में बिनगवां में पांडु नदी के किनारे मिला महिला का शव।
- मार्च 2019 में इमलीपुर गांव में पांडु नदी के किनारे मिला महिला का शव।
- वर्ष 2019 में ओरछी गांव में हत्या कर फेंका महिला का शव।
- नवंबर 2022 को युवक की हत्या कर शव फेंका गया था, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त।
- परचून कारोबारी कुबेर की हत्या के बाद शव डीप फ्रीजर में रखा गया था। अब तक नहीं हुआ खुलासा