फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान सोलंकी प्रकरण: विधायक से अफसरों ने पूछ डाले 80 सवाल, बोले- मैं डर गया था, मुझे लगा करियर खत्म हो जाएगा

Sat, 03 Dec 2022 05:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जाजमऊ आगजनी के मामले में फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर के आवास पर नाटकीय ढंग से सरेंडर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उनसे साढ़े तीन घंटे पूछताछ की, जिसमें कई अहम तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी का सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ आगजनी के मामले की छानबीन में पता चला कि सपा विधायक इरफान सोलंकी 13 नवंबर को हैदराबाद में पहुंचे थे। जहां वह एक लोकल चैनल के पत्रकार और सफेदपोश की मदद से बगैर आईडी कमरा लेकर 17 नवंबर तक रुके थे। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

विज्ञापन


इसमें विधायक इरफान सोलंकी व उनके सहयोगी आते जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने फुटेज को साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम समय रहते हैदराबाद पहुंच गई थी, लेकिन वहां की लोकल पुलिस ने सपोर्ट नहीं किया था।

ट्रक में बैठकर हैदराबाद से नागपुर पहुंचे थे विधायक
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि कानपुर से लखनऊ पहुंचने के बाद विधायक ने दिल्ली की तरफ जाना तय किया था। इसके लिए किराये पर ली गई गाड़ी का ड्राइवर समाजवादी पार्टी की नेता नूरी शौकत का निजी ड्राइवर अली था। इस गाड़ी से विधायक नोएडा पहुंचे।

विज्ञापन

नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, वहां से इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई पहुंचे। मुंबई में विधायक के साले पहले से ही गाड़ी लेकर उनका इंतजार कर रहे थे। मुंबई में कुछ असरदार लोगों के यहां रुकने के बाद वह हैदराबाद पहुंचे। वहां कुछ दिन रुकने के बाद उन्होंने ठिकाना बदलने के लिए ट्रक का ही सहारा लिया और ट्रक में बैठकर नागपुर पहुंचे।

नागपुर से उज्जैन होते हुए विधायक राजस्थान में अपने पुरखों के शहर नागौर पहुंचे। यहां से अलवर भी गए। दोनों ही जगह पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगे थे। वहीं इरफान के वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी ने दावा किया विधायक पुलिस से डर गए थे। वह कहीं भागे नहीं थे, बल्कि अपने ही घर में छिपे हुए थे।

सपा विधायक ने लगवाए नारे
सरेंडर के दौरान वहां मौजूद एक सपा विधायक ने भीड़ से कहा कि.. अरे इरफान जिंदाबाद के नारे तो लगा दो यार। वीडियो में विधायक की आवाज रिकॉर्ड हो गई।

इरफान सोलंकी से अफसरों ने पूछ डाले 80 सवाल
 अफसर- 8 नवंबर की रात जब पुलिस ने दबिश दी तब आप दोनों कहां चले गए थे?
विधायक- हम दोनों भाई लखनऊ गए थे। फिर वहां से दिल्ली फिर महाराष्ट्र गए थे।
अफसर- आपने फर्जी आधार कार्ड बनाकर हवाई यात्रा की?
विधायक- यह आरोप निराधार है। मैंने ऐसा कोई अपराध नहीं किया।

अफसर- (फोटो दिखाते हुए) अशरफ नाम से बुकिंग, आपका सीट नंबर और यह आपकी एयरपोर्ट से निकलती फोटो पुलिस के पास सबूत है?
विधायक- (रोते हुए ) अब आप ही मुझे बचा सकते हो, मेरी मदद करो।
अफसर- आपने महिला के घर पर आग क्यों लगाई?
विधायक- मैंने किसी के घर में आग नहीं लगाई। वह जमीन मेरे भाई के नाम पर है। महिला से कई बार इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया था।
अफसर- अगर आपने आग नहीं लगाई तो फिर आप भागे क्यों?
विधायक- मैं डर गया था, मुझे लगा मेरा करियर खत्म हो जाएगा, इस कारण मैं भाग गया था।

अफसर - (फोटो दिखाते हुए )हैदराबाद में कितने दिन तक रहे। कौन कौन आपका सहयोग किया। बगैर आईडी क्यों रूके हुए थे?
विधायक- 13 से 17 नवंबर तक हैदराबाद के होटल में रुका था। वहां के एक लोकल चैनल के पत्रकार और राजनेता का सहयोग लिया था। जिनकी पत्नी डॉक्टर हैं। 
अफसर- किन-किन लोगों ने फरारी में आपका सहयोग किया था?
विधायक - अपने साले अख्तर के जरिये कुछ लोगों की अन्य राज्यों में मदद ली थी। उन्होंने ठहरने और खाने पीने का इंतजाम किया था।
विज्ञापन

ऐसे सैकड़ों सवाल पुलिस ने विधायक इरफान सोलंकी से पूछे। इस दौरान पुलिस ने उनके बयानों की वीडियोग्राफी भी कराई, जिससे कि वह बाद में मुकर न जाएं। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम विधायक के फिंगर प्रिंट और हाथों के निशान भी लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें