फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे भरे पानी में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हरदुआ एमा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों के पास भरे पानी में एक महिला का शव उतराता दिखा। महिला एक अगस्त को मजदूरी करने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन

हरदुआ एमा गांव में सड़क किनारे बुधवार की सुबह झाड़ियों के किनारे भरे पानी में एक महिला का शव उतराता दिखा। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। इस पर कोतवाल वैजनाथ सिंह और चौकी प्रभारी चरण सिंह ने पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं सूचना पर एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ प्रभात कुमार ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। वहीं हासंमऊ गांव निवासी संजय पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और शव की शिनाख्त पत्नी संगीता (40) के रूप में की। उसने बताया कि गांव की महिला के साथ पत्नी एक अगस्त को मजदूरी करने के लिए निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। जब महिला से पूछा तो उसने जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामले में बुधवार की सुबह देवीपुर पुलिस चौकी में उसने सूचना दी थी। कोतवाल वैजनाथ सिंह ने बताया कि महिला के पति ने शव की पहचान की है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें