शिवली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से गांव के ही युवक ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
महिला ने एसपी केके चौधरी से शिकायत कर बताया कि 24 अगस्त की शाम शौच के लिए तालाब किनारे गई थी। उसी दौरान गांव का ही नीरज आ गया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग गया।
घर पहुंच कर पति को पूरी घटना बताई। पति ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उसके पिता शिव नारायण व भाई राहुल, धीरू ने जाति सूचक अपशब्द कहे। पति के साथ मारपीट की।
थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर दुष्कर्म व मारपीट आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।