फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Murder: अवैध संबंध के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटा बोला- आए दिन होता था विवाद, आरोपी फरार

Sun, 17 Dec 2023 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba Crime: अपर एसपी ने बताया कि पति पप्पू श्रीवास अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी वजह से उसने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका कौशल्या की फाइल फोटो और घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के रिवई गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए शव को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

मृतका के बड़े पुत्र ने बताया कि माता-पिता के बीच एक पखवाड़े से आएदिन विवाद होता था। दिनदहाड़े हत्या की घटना होने से गांव में सनसनी का माहौल है। रिवई गांव निवासी पप्पू श्रीवास खेती-किसानी के साथ गांव में किराना की दुकान किए है।
एक माह से उसे पत्नी कौशल्या (45) पर किसी से अवैध संबंध होने का शक था। इसको लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद होता था। शनिवार की दोपहर कौशल्या घर से खेत के पास स्थित पशुबाड़े गई थी। तीनों बच्चें सुजान, दीपू व रक्षा विद्यालय पढ़ने गए थे। 

विज्ञापन

पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया
इसी दौरान पति भी पशुबाड़े पहुंच गया और पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले में एक के बाद एक कई प्रहार किए जाने से महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। शाम चार बजे बच्चें घर पहुंचे। 

15 दिन से आए दिन माता-पिता के बीच होता था विवाद
माता-पिता के न मिलने पर बड़ा पुत्र सुजान पशुबाड़े गया। जहां मां का शव पशुबाड़े के बाहर पड़ा था। गले में कुल्हाड़ी से हमले के निशान थे। बड़े पुत्र ने बताया कि 15 दिन से घर में आए दिन माता-पिता के बीच विवाद होता था, जिससे दोनों तनाव में रहते थे। 
विज्ञापन

आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था
सूचना मिलते ही अपर एसपी सत्यम और कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। अपर एसपी ने बताया कि पति पप्पू श्रीवास अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी वजह से उसने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें