फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी सी बात पर फावड़ा मारकर सिर फाड़ दिया!

Mon, 02 Jan 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक महिला को मामूली सी बात पर सिर में फावड़ा मार कर लहुलूहान कर दिया गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल अभी तक आरोपी के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। 
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद की इस घटना की इलाके में चर्चा तेज हो गई है। कहा यह जा रहा है कि महिला पर रंजिशन हमला किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरकमपुर निवासी रामकली पत्नी बाबूराम का गांव के ही महावीर से खेत की नाली को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर विवाद होने लगा। इस दौरान हमलावराें ने रामकली पर फावड़ा मार घायल कर दिया।

घटना के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने महावीर, हाकिम, कैलाश, इनकी पत्नी सुहागा देवी और कैलाश के साढ़ू के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने हाकिम का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें