स्टेशन पर एक घंटा रुकी रही ट्रेन
एसीएम संतोष त्रिपाठी के मुताबिक महिला यात्री एस्केलेटर से कैसे गिरी, इसकी जांच कराई जा रही है। ट्रेन को पहले प्लेटफार्म नंबर आठ पर आना था, लेकिन उसी समय आस्था स्पेशल का समय हो गया। इससे जम्मू तवी का प्लेटफार्म परिवर्तित कर दिया गया। जम्मू तवी का पहला अनाउंसमेंट 1.33 बजे, दूसरा 2 बजे, तीसरा 2.07 बजे, चौथा 2.11 बजे, पांचवां 2.16 बजे, छठवां 2.22 बजे हुआ। ट्रेन 2.26 पर रवाना की गई। यह ट्रेन कानपुर से बनकर चलती है। जम्मू तवी के प्लेटफार्म नंबर आठ पर रुकने से आस्था स्पेशल को कहीं और शिफ्ट करना पड़ता।