फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Kanpur City: 28 साल बाद विकास का खाका तैयार, एक साल में योजना विकसित होने का अनुमान, पढ़ें पूरा अपडेट

Sat, 10 Feb 2024 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सुप्रीम कोर्ट तक में सुनवाई के बाद पिछले साल केडीए बोर्ड ने 153 हेक्टेयर में यह योजना विकसित करने का फैसला लिया था। अब 28 साल बाद योजना को विकसित करने का खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
न्यू कानपुर सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना में 28 साल बाद सुनियोजित विकास का खाका तैयार कर पाया है। इसके तहत ट्रांसफार्मर फुटपाथ पर नहीं रखे जाएंगे। विभिन्न जरूरी सुविधाओं के लिए जमीन आरक्षित होगी। सेक्टरवार चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव को अगले हफ्ते प्राधिकरण उपाध्यक्ष के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन

करीब एक साल में योजना विकसित होने का अनुमान है। स्कूल, कॉलेज, निजी अस्पताल, मॉल आदि व्यवसायिक प्लॉट भी विकसित किए जाएंगे। केडीए ने 28 साल पहले मैनावती मार्ग और कल्याणपुर-बिठूर मार्ग के आसपास न्यू कानपुर सिटी योजना विकसित करने की योजना बनाई थी। सुप्रीम कोर्ट तक में सुनवाई के बाद पिछले साल केडीए बोर्ड ने 153 हेक्टेयर में यह योजना विकसित करने का फैसला लिया।

जमीन खरीदने के लिए केडीए बोर्ड ने डेढ़ सौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए। इस मद में इतनी ही धनराशि शासन ने विकास प्राधिकरण को आवंटित की। इसमें से 54 हेक्टेयर जमीन केडीए की है, शेष जमीन काश्तकारों से खरीदी जा रही है। 25 काश्तकारों से 54 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी जा चुकी है। उन्हें डीएम सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा मुआवजा दिया जा रहा है।

कागजों की जांच कराकर रजिस्ट्री कराई जा रही है
इन काश्तकारों से एक प्रतिशत की दर से 54 लाख रुपये टीडीएस भी जमा कराया गया है। न्यू कानपुर सिटी योजना के लिए डेढ़ सौ काश्तकार सहमति दे चुके हैं। इनके कागजों की जांच कराकर रजिस्ट्री कराई जा रही हैं। केडीए सचिव शत्रोहन वैश्य ने बताया कि इस योजना में आवासीय प्लॉटों के साथ ही मुख्य मार्ग की तरफ व्यावसायिक उपयोग के लिए भी बड़े प्लॉट भी विकसित किए जाएंगे।

ईडब्ल्यूएस, एलआईजी श्रेणी के भी प्लॉट उपलब्ध होंगे
ज्यादातर आवासीय प्लॉट 200 वर्गमीटर के होंगे। कुछ प्लॉट साढ़े तीन सौ वर्गमीटर से भी ज्यादा के होंगे। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी श्रेणी के भी प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। मॉल, मल्टीप्लेक्स, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, अस्पताल, पुलिस चौकी, फायर स्टेशन, विद्युत सबस्टेशन, कूड़ाघर के लिए भी जगह आरक्षित रहीगी। केडीए ने योजना के लिए जमीन खरीदने के साथ ही इसे विकसित करने का भी खाका खींच लिया है।
विज्ञापन

एक नजर में पूरी योजना
  • 153 हेक्टेयर - न्यू कानपुर सिटी योजना का क्षेत्रफल।
  • 54 हेक्टेयर - केडीए की जमीन।
  • 300 करोड़ - जमीन खरीदने के लिए उपलब्ध धन।
  • 150 करोड़ - विकास कार्य कराने के लिए उपलब्ध धन।
  • 300 करोड़ - नई टाउनशिप विकसित के लिए धन मिलने की संभावना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें