फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: बुखार से महिला की मौत, डेंगू से एक निजी अस्पताल कर्मी की मौत

Wed, 25 Aug 2021 12:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

बारिश के बाद जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर मारने का अभियान कागजों पर चल रहा है। फॉगिंग भी नहीं की जा रही है। ऐसे में संक्रामक रोग फैल रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में बुखार का प्रकोप अब जान ले रहा है। डेंगू से एक निजी अस्पताल कर्मी की मौत के बाद मंगलवार को अमरौधा ब्लॉक के कमलपुर में बुखार पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। बारिश के बाद जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर मारने का अभियान कागजों पर चल रहा है। फॉगिंग भी नहीं की जा रही है। ऐसे में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। कमलपुर निवासी लालाराम की पत्नी रामदेवी (58) को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने इलाज कराया तो हालत में कुछ सुधार हुआ।

इधर सोमवार को फिर से तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे डॉक्टर के यहां ले जाने लगे तभी उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अमरौधा यमुना नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के बेटे उमेश कुमार ने बताया कि मां को कई दिन से बुखार आ रहा था। निजी डॉक्टर से इलाज के बाद तबीयत कुछ ठीक हो गई थी। सोमवार को फिर से तबीयत बिगड़ गई और उल्टी होने लगी। इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें